सशक्त नारी ही सशक्त समाज का कर सकती है निर्माण
महिला महाविद्यालय किदवई नगर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका विषय “सशक्त नारी सशक्त समाज” था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की BA तथा MA की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे मे अवगत कराया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि “शिक्षा के माध्यम से ही नारी स्ववलम्बी और सशक्त हो सकती है।” विभागाध्यक्षा डॉ प्रीती द्विवेदी ने बताया कि नारी समाज की धुरी है नारी को सशक्त किए बिना समाज को सशक्त करना नामुमकिन है। इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में में डॉ पूजा श्रीवास्तव और डॉ निशि सिंह उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर्यांशी,द्वितीय पुरस्कार अल्पना मिश्रा, तृतीय पुरस्कार अजरा को प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार विजेता जीनत रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजशास्त्र विभाग की अर्चना मिश्रा और डॉ सबा यूनुस ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 