मुस्कान फाउंडेशन द्वारा खुशियां बाटों कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पितर देवों की तृप्ति में ही संतानों का कल्याण निहित है” – इसी भाव को आत्मसात करते हुए मुस्कान फाऊंडेशन ट्रस्ट परिवार ने प्राथमिक कन्या विद्यालय में बाटो खुशियां कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे आचार्य मुनि नारायण द्विवेदी एवं संस्था के संरक्षक अनिल जैन, ने संपन्न कराया। इसके उपरांत श्रीमद् भागवत गीता के सप्तम अध्याय का पाठ एवं हरि नाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विद्यालय के 80 से अधिक नन्हें छात्र-छात्राओं को भोजन एवं खाने की सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने अपनी मासूम वाणी से कविताएं और भजन सुनाकर सभी का मन मोह लिया। संस्था द्वारा सभी अध्यापकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जो हमारी सनातन परंपरा के प्रति आदर का प्रतीक रहा।
संस्था की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष पितृ पक्ष पर संस्था द्वारा बच्चों को भोजन कराना हमारी सेवा परंपरा का अंग है। यह न केवल पितरों को समर्पण है, बल्कि आने वाली पीढ़ी में संस्कारों के बीज बोने का प्रयास भी है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 