आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन अब सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उ प्र सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन बढ़ा कर आउटसोर्सिंग को निगम बनायें जाने के निर्णय का स्वागत किया, कानपुर उ० प्र० सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कर्मचारी संगठनों के द्वारा निरन्तर धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन पर विचार कर प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने हेतु निगम की स्थापना कर आउट सोर्सिंग कर्मियों को सीधे उनके खातों में पैसा भेजने के निर्णय का आज संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, जल कल विभाग, बेनाझाबर में सुनील सुमन की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक बैठक हुई जिसमें कर्मचारियों के साथ आउट सोर्सिंग कर्मियों ने एक स्वर से सरकार के मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया, क्योंकि कर्मचारी वेतन बढ़ाने को लेकर निरन्तर आन्दोलन धरना प्रदर्शन कर, विधानसभा के समक्ष अनेकों बार प्रर्दशन करने के बाद कर्मचारियों ने आगामी विधानसभा में सरकार को हटाने की घोषणा के बाद ऐसा निर्णय लिया, संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन जल कल विभाग मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता है, बैठक में सुनील सुमन के अतिरिक्त, बी एल गुलाबिया, सुशील सागर, सनी, संदीप, प्रशांत, बीरु, अकाश, सतीश, इरशाद, आशा देवी, कुशुम बक्शी, आदि उपस्थित थे।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग 