अतिक्रमण और अनाधिकृत विज्ञापन लेख को लेकर नगर निगम का अभियान जारी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुपालन में माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा शहर की जनमानस को अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापन व अतिक्रमण की समस्याओं से निजात दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे संयुक्त अतिक्रमण अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27.08.2025 को कानपुर नगर निगम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। जोन-3:- गृहकर, नामान्तरण, त्रुटि सुधार आदि आपत्तियों/समस्याओं त्वरित समाधान हेतु प्रात 10:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 05 गृहकर सुधार हेतु आवेदन प्राप्त हुये उक्त आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है। शिविर में सी0पी0 सिंह जोनल अधिकारी, राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक एवं जोनल कार्यालय का अन्य कार्मिक उपस्थित रहें। साथ ही कानपुर नगर निगम सीमान्तर्गत कानपुर शहर के समस्त जोनों में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापन-पटों को हटाये जाने का कार्य निरन्तर एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 27.08.2025 को 550 क्यास्क, 65 बिल बोर्ड, 45 रोड क्रास बैनर कुल-660 अवैध विज्ञापन-पटों को हटाया गया।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग