अशनिक सहगल ने CBSE नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, TGA का बढ़ाया गौरव
उपदेश टाइम्स लखनऊ
लखनऊ। CBSE National Gymnastics Championship 2026–27 में TGA के प्रतिभाशाली जिम्नास्ट ASHNIK SEHGAL ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MAG – Floor Exercise Apparatus Championship में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।
इस शानदार उपलब्धि पर जिम्नास्टिक कोच कृष्णकांत वर्मा ने अशनिक सहगल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मनोहर रावत जी ने भी खिलाड़ी को बधाई देते हुए उसका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर इंटरनेशनल जिम्नास्टिक कोच प्रवीण शर्मा ने भी अशनिक सहगल को बधाई दी और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
अशनिक सहगल की इस उपलब्धि से TGA में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने संस्थान का गौरव बढ़ाया है तथा अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.) 