सामाजिक संगठनों ने लगाई आवाज़, प्रो. डॉ. रविकांत चन्दन पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग
संयुक्त सामाजिक संगठनों ने लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रविकांत चन्दन पर जिला छतरपुर (म.प्र.) में बागेश्वर धाम समिति के धीरेंद्र कुमार गौर की शिकायत पर धारा 353(2) बीएनएस के तहत कराई गई एफआईआर को फर्जी बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। संगठनों का आरोप है कि बागेश्वर धाम समिति की एम्बुलेंस से संदिग्ध हालात में महिलाओं को जबरन पीटा और अभद्रता की जा रही थी, जिसकी न्यायिक जांच ज़रूरी है। साथ ही प्रदेशभर में तथाकथित बाबाओं द्वारा अंधविश्वास फैलाने, अवैध कब्जे करने और ग़रीबों-आदिवासियों को बेदखल करने की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेने की अपील की गई।
प्रमुख मांगें
प्रो. डॉ. रविकांत चन्दन पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए।
ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट 1954 को कड़ाई से लागू किया जाए।
लोकसभा में डाइन शिकार निवारण विधेयक पारित किया जाए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में अंधविश्वास विरोधी कानून लाया जाए।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री समेत संबंधित लोगों पर महिलाओं से हिंसा व उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जाए।
समर्थन में आए सामाजिक कार्यकर्ता व नेता इस अभियान को समर्थन देने वालों में सुभाषिनी अली (पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – दलित शोषण मुक्ति मंच), प्रतिमा अतल पाल, एडवोकेट सईद नकवी, हरिनारायण बौद्ध, चमन खत्रा, रामपाल नागवंशी, सीमा कटियार (प्रदेश सचिव – एडवा), उषा रानी कोरी, एडवोकेट आर. के. यादव, एडवोकेट विनोद पाल, डॉ. एस. के. चौधरी, सुनील राजदान, सर्वेश बौद्ध, पंकज कमल, अजय आजाद कोरी श्रीकांत पाल सहित कई बुद्धिजीवी, वकील व सामाजिक संगठन शामिल हैं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज़ किया जाएगा।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 