मरीज की मौत के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का बयान, सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा है भ्रम
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
हैलेट अस्पताल, मेडिकल कॉलेज कानपुर में भर्ती एक 40 वर्षीय मरीज की मौत को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में चल रही खबरों पर अस्पताल प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रशासन के अनुसार, मरीज को 10 अगस्त 2025 को गंभीर अवस्था में मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित था, जो अत्यधिक शराब सेवन के कारण हुई थी। अस्पताल लाने से पहले ही मरीज का लीवर लगभग फेल हो चुका था, और उसका शरीर सूज चुका था। इलाज के दौरान मरीज को रेस्ट रूम में शिफ्ट किया गया, जहां अचानक हालत बिगड़ने पर उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने कहा कि मीडिया में यह खबर गलत तरीके से प्रसारित की गई कि मरीज को बिस्तर से गिराने के कारण उसकी मौत हुई। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खबरें भ्रामक बताई गईं। प्रशासन ने अपील की कि सही तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित की जाएं, ताकि अस्पताल की छवि और मरीजों पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 