जे.के. मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर सुरक्षा बैठक की गयी आयोजित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत 13 अगस्त 2025 को जे.के. मंदिर परिसर में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जे.के. मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अपर पुलिस उपायुक्त तथा थाना प्रभारी नजीराबाद उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान जन्माष्टमी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संभावित जनसमूह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति के पदाधिकारी एवं नागरिकों के सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आने-जाने वाले मार्ग, प्रवेश-निकास द्वार, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अग्निशमन यंत्रों आदि का अवलोकन किया गया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 