चकेरी पुलिस की सतर्कता से अवैध मादक पदार्थों के 3 शातिर गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार के निर्देशन में चकेरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है टीम ने तीन शातिर अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है, जिससे क्षेत्र के ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है यह गिरफ्तारी एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के कुशल नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और चकेरी पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर की एसीपी रामटेके की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के चलते क्षेत्र के ड्रग माफिया भूमिगत हो गए हैं, थाना चकेरी क्षेत्र से पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कुनाल गुप्ता, अर्जुन सिंह उर्फ ट्विंकल और मनीष उर्फ मन्नू कुमार के रूप में हुई है, गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और अन्य सामान बरामद हुआ है, जिसका विवरण इस प्रकार है THC (टेट्राहाइड्रो कैनाबिनोल): 100.38 ग्राम, कोकीन: 3.45 ग्राम (एक पैकेट), नकद 25,000 रुपये, एक स्कूटी, 3 अदद क्रशर, विभिन्न प्रकार की छोटी-छोटी पन्नियां और 3 अदद मोबाइल फोन पुलिस के अनुसार, बरामद किया गया THC गांजे से लगभग 20 गुना ज़्यादा तीव्र और महंगा मादक पदार्थ होता है तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली समस्त पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया है इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, व० उप निरीक्षक भानु प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक कुलदीप, संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण, कांस्टेबल शिव कुमार, स्वाट टीम (उप निरीक्षक मंगल सिंह, कमलेश राय, मंजेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, शैलेंद्र यादव, कांस्टेबल सत्यवीर अवाना, रोहित कुमार) और सर्विलांस टीम (हेड कांस्टेबल रामजस यादव, बृजेश सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार व अनुराग चौधरी) शामिल थे।

सीएम-ग्रिड कार्यों में मैनपावर की कमी पर कंस्ट्रक्शन एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
कौशल के दम पर विदेश की राह, इजराइल रोजगार के लिए 2260 युवाओं का चयन
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों का वितरण
एमएसएमई एक्सपो-2026 एवं वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन 