जनता दर्शन में वृद्धा की गुहार पर डीएम ने लिया संज्ञान, 24 घण्टे में पहुंचा नल का पानी
ग्राम धीमऊ, तहसील बिल्हौर की 65 वर्षीय रमा गुप्ता को जब हर ओर से निराशा मिली, तो वे लंबा सफर तय कर 5 अगस्त को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं।उनकी समस्या गंभीर थी। गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगभग सभी घरों में नल लग चुके थे, लेकिन कुछ दबंगों के विरोध के कारण रमा गुप्ता के घर में कनेक्शन नहीं हो सका था।
जनता दर्शन में डीएम को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में वृद्धा ने बताया कि नल कनेक्शन न होने से उन्हें रोजाना दूर से पानी लाना पड़ता है, जो इस उम्र में बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने पूर्व में कई बार शिकायतें कीं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम, नायब तहसीलदार बिल्हौर और संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने और 6 अगस्त तक नल कनेक्शन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जल जीवन मिशन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निर्देश के क्रम में अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई और अगले ही दिन दोपहर तक रमा गुप्ता के घर में नल से जल आपूर्ति शुरू करा दी। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद घर में पानी की धार देखकर वृद्धा की आंखों में आंसू छलक पड़े। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब रोज़ पानी ढोना नहीं पड़ेगा, अपने घर में ही नल का पानी मिलेगा जिससे जीवन की राह आसान होगी।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 