बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गूंजा देशभक्ति का स्वर, हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों का उत्साह चरम पर
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में इन दिनों देशभक्ति की भावना से सराबोर रंग-बिरंगे कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। देश के तिरंगे को हर दिल तक पहुंचाने और बच्चों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रहे इस अभियान का प्रथम चरण 8 अगस्त तक जारी रहेगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी 10 विकास खंडों और नगर क्षेत्र के परिषद स्कूलों में तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, चित्रकला, वाद-विवाद, समूह गान और नुक्कड़ नाटकों जैसी गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। विद्यालयों की दीवारें और सूचनापट्ट तिरंगे के रंगों से सजाए गए हैं, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है।
बच्चों ने देश की रक्षा में लगे वीर जवानों और पुलिस बलों के नाम भावनात्मक पत्र लिखे हैं और अपने हाथों से बनी तिरंगा राखियों को उनके लिए भेजा है। विभाग द्वारा ऐसे 200 पत्र और राखियां डाक विभाग के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात सुरक्षा बलों तक भेजी जा रही हैं।
अभियान में प्राथमिक विद्यालय सरसौल, बखरिया, गनेशपुर, करबिगवां, टटिया भगवंतनगर, किदवई नगर नवीन, लोधवाखेड़ा, पतरसा, खजुरिया, बौसर, समेत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश से भाग लिया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी और एसआरजी की टीमें सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 