कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कराया भंडारा, हुए भजन कीर्तन

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा देर रात तक चलता रहा।
जेठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा सुबह से शुरू हुआ और रात तक चलता रहा। इस मौके पर महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन भी किए गए और लोगों की भीड़ लगी रही। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम समेत प्रभात तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, आशीष कौशल, प्रिया, प्रशस्ति तिवारी मौजूद रहीं।