पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मंदबुद्धि भाई के हिस्से की जमीन हड़पने की फिराक में परिवार के छोटे भाई व बहू पर जानलेवा हमला व प्रताड़ित करने का आरोप लगा बड़े भाई ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भिलांवा मुहल्ला निवासी कन्हैया पुत्र छिद्दू ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके मंदबुद्धि छोटे भाई रमाकांत उर्फ बौरा के हिस्से जमीन हथियाने के चक्कर में उसका छोटा भाई मूलचंद्र उर्फ कलुआ व उसकी पत्नी श्यामकली उसके परिवार को आए दिन प्रताड़ित करते रहते है। बीते 16 अप्रैल को उसके दो पुत्र खेत में मड़ाई कराने गए थे। तभी उसकी बहू श्यामकली ने उन दोनों पर हमला बोल दिया किसी तरह दोनों पुत्रों ने भागकर अपनी जान बचाई।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 