बांकी में शोभायात्रा निकाल मनाई आंबेडकर जयंती
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। ग्राम पंचायत बांकी में संविधान निर्माता दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के मसीहा भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को उनके अनुयायियों ने धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही कमेटी का गठन भी किया गया।
ग्राम पंचायत बांकी में बाबा साहेब के अनुयायियों ने उनकी जयंती धूमधाम के साथ मनाई। गांव में डीजे आदि के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। समापन के बाद गांव में कमेटी का गठन करके जितेंद्र कुमार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अनुपम, कोषाध्यक्ष अच्चू श्रीवास,मीडिया प्रभारी सूरज सहित सात लोगों को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर सागर सम्राट, सुमित सम्राट, सुनील गौतम,जगभान,अमित जाटव, अर्पित सागर आदि मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 