अग्निशमन दिवस में याद किए गए शहीद जवान, एसपी ने दी श्रद्धांजलि
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सोमवार को मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा ने अग्निशमन सेवा में रहते हुए अपने कर्त्तव्यों को अंजाम देते हुए बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान एसपी ने जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने बताया कि अग्निशमन सेवा दिवस प्रत्येक 14 अप्रैल को मनाया जाता है। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज जिसमें रूई की गांठें, विस्फोटक पदार्थ व युद्ध उपकरण भरे हुए थे। जिसमें अचानक आग लग गई और आग बुझाते समय अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के लिए उपाय बताने के लिए देशभर में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा ने अग्निशमन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी ने सलामी लेकर फायर स्टेशन का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कमल, क्षेत्राधिकारी यातायात शाहरुख खान, सीएफओ रेहान अली, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, दमकल विभाग के संजीव कुमार उपस्थित रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 