राज्यसभा सदस्य व चेयरमैन ने बाबा साहब की प्रतिमा में किया माल्यार्पण
उपदेश टाइम्स,हमीरपुर। भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर स्थित आंबेडकर पार्क में राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद के साथ तमाम पदाधिकारियों ने पार्क की सफाई कर बाबा साहब की प्रतिमा प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रविवार की शाम मुख्यालय के नगर पालिका स्थित आंबेडकर पार्क में पहुंचे राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर पार्क की विधिवत सफाई की और बाबा साहब की प्रतिमा को भी साफ किया। इसके बाद उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए दीप जलाया और उन्हें नमन किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य ने कहा कि यह केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समरसता और समान अवसरों की भावना को सशक्त करने का संकल्प भी है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीर निषाद ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार करते हुए बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ वंचितों, दलितों, गरीबों, महिलाओं एवं अन्नदाता किसानों तक पहुंचाया है। बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर केंद्र और प्रदेश की सरकारें काम कर रही हैं और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ दिए जाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता शकुंतला निषाद, राजेश सेंगर, दुर्गेश ओमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 