मेटाडोर पलटने से चालक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सिसोलर क्षेत्र में भूसा लादने ने आए चालक की मेटाडोर पलटने से उसमें दबकर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जनपद फतेहपुर के ग्राम गौसपुर निवासी रवि कुमार 29 वर्ष पुत्र रामकृपाल गुरुवार की देर शाम सिसोलर क्षेत्र के ग्राम खैरी में मेटाडोर लेकर भूसा लादने आया था जब वह भूसा लादने के लिए खैरी निवासी राजकुमार के खेत पर जा रहा था तभी संतुलन बिगड़ने से मेटाडोर पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे लहु लुहान हालत में आनन -फानन सरकारी अस्पताल मौदहा लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परजनों में कोहरा मच गया। वह रोते बिलखते सरकारी अस्पताल मौदहा पर पहुंच गए। सिसोलर थाना प्रभारी कल्पना सिंह बताया कि ने मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 