गुरुवार को मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं संग हुई बूंदाबांदी
उपदेश टाइम्स,हमीरपुर। गुरूवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला सा नजर आया। सुबह ठंडी हवाएं चलतीं रहीं और आसमान में काले बादल छाए रहे। आसपास इलाकों में हुई वर्षा के चलते सारा दिन मौसम सुहाना रहा।
बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जो लोग परेशान थे उनके चेहरों में गुरुवार को मुस्कान दिखाई दी और हर कोई मौसम को लेकर चर्चा करता नजर आया। लेकिन इस मौसम को देखकर किसानों को सारा दिन चिंता सताती रही और किसान अपने परिवार के साथ मिलकर खेत में खड़ी फसल को संजोता नजर आया। किसानों का कहना है कि यदि ऐसे में वर्षा होती है तो उनकी पूरी फसल चौपट हो जाएगी और वह बर्बाद हो जाएंगे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 