वक्फ बिल पेश होने के बाद पुलिस अलर्ट, किया जगह जगह पैदल मार्च
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। संसद में वक्फ बिल पेश होने के बाद नगर में स्थिति सामान्य दिखाई दी।शाम नगर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
बुधवार को दोपहर बाद संसद में सांसदों द्वारा वक्फ बिल पेश किया गया जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा इसे पेश करने का लगातार विरोध किया जा रहा है इस मामले को लेकर प्रशासन सुबह से ही नगर में मुस्तैद दिखा। उप जिला अधिकारी राजकुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकार विनीता पहल, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह नगर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे वही शाम को पुलिस क्षेत्रा अधिकारी विनीता पहल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर में फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर रहमानिया मार्ग, नरहिया व काजी हाउस से स्टेशन रोड व नेशनल चौराहे से गुजरा हुआ पुनः कोतवाली पहुंचा।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 