नवरात्रि मेले के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा द्वारा थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम भेड़ी जलालपुर स्थित मंदिर में नवरात्रि मेले के मद्देनजर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर में साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, एवं सुरक्षा उपायों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन उपायों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था व यातायात सुचारू रखने हेतु पुलिसकर्मी सक्रिय रहें एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करें।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 