मैंटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का हुआ शुभारंभ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पनकी सरायमीता स्थित 5 टन प्रतिदिन क्षमता के मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन महापौर व नगर आयुक्त द्वारा किया गया। उद्घाटन के द्वारा संस्था जी०आई ०जेड०जर्मनी के प्रतिनिधि, जोनल अधिकारी जोन 5 , पर्यावरण अभियंता एवं नगर निगम प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त मैटेरियल रिकवर फैसिलिटी हेतु जर्मनी द्वारा पूरे भारतवर्ष में 3 शहरों का चयन किया गया है, जिनमें से कानपुर भी सम्मिलित है। उक्त मैटेरियल रिकवर फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कानपुर नगर निगम द्वारा कराया गया है इसके क्रियान्वयन के निमित्त मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी की सभी मशीने/उपकरण जे०आई०जेड० जर्मनी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी मशीनों के क्रियाशील बनाए रहने की सुनिश्चितता पर ध्यानाकर्षित किया गया मौके पर सभी मशीने उचित तरीके से कार्य करते पाई गई। नगर आयुक्त द्वारा स्थल पर निर्देशित किया गया कि एम०आर०एफ० के सतत् कार्य करने हेतु लेबर एवं कर्मचारियो को उचित तकनीक प्रशिक्षण निश्चित रूप से प्रदान किया जाए एवं एम ०आर ०एफ० सेंटर का संचालन सतत् रूप से बिना किसी रुकावट के किया जाए। नगर आयुक्त द्वारा ये भी निर्देशित किया गया कि उक्त एम०आर०एफ० मैट्रियल ट्रांसपोर्टेशन हेतु एक नीतिगत कार्य योजना बना ली जाए जिससे कि एम०आर०एफ० सेंटर प्रेसग्रिगेटि रिस्ट आस पास के इंडस्ट्रियल एरिया से सीधे लाया जाए। उक्त रिकवरी मैटेरियल फैसिलिटी की क्षमता पांच टन प्रतिदिन है जिसमें प्लास्टिक पेपर, ग्लास एवं अन्य सामग्री जो कूड़े में पाई जाती है उनको रिसाइकलिंग हेतु भेजा जाएगा तथा तकनीकी विधि से कूड़े का सेग्रीगेशन कराया जाएगा। यह प्रक्रिया नगर निगम के लिए एक आय के स्रोत के अलावा एक भी स्तंभ साबित होगा।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 