जोन 6 के जोनल अधिकारी ने सी एस ए के दो खाते किए सीज
राजस्व का 9 करोड़ 84 लाख रुपए न जमा करने पर हुई बड़ी कार्यवाही
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में रवि शंकर यादव जोनल अधिकारी जोन – 6 द्वारा अपनी राजस्व टीम व विभागीय दलबल के साथ बड़े बकायेदार के सापेक्ष प्रभावी कार्यवाही करते हुए चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय (csa) में राजस्व वसूली के अंतर्गत 9 करोड़ 84 लाख रुपए बकाया होने के उपरांत कई बार अनुरोध करने पर व विभागीय स्तर से प्रयास करने पर जब धनराशि जमा नहीं कराई गई तदोपरांत अंततः जोनल अधिकारी जोन 6 द्वारा चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के अधिकारिक खाता भारतीय स्टेट बैंक में स्वयं जाकर शाखा प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर csa के दो खाते सीज कर दिए गए है । इस पर csa के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह इस राजस्व बकाए की धनराशि को अति शीघ्र नगर निगम कोष में जमा करा देंगे।
उक्त के साथ-साथ भवन संख्या 121 J2/ 47 विजय नगर पर बकाया 3,91869.00 का राजस्व भुगतान न होने के कारण भवन को सील किया गया है। इसी प्रकार मसवानपुर वार्ड में भी बकाया गृह कर भुगतान प्राप्त होने कारण तीन अन्य अन्य स्थलों पर भवन सील किए गए हैं।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 