बांकी मार्ग में नगर पंचायत ने शुरू कराया सुंदरीकरण
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के बांकी मार्ग को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पंचायत ने सड़क के दोनों तरफ सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया है। इसके पूर्ण होने से इस मार्ग में जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
कस्बे में नेहा चौराहा के पास बांकी मार्ग पर हमेशा जाम के झाम से जूझता रहता है। इस समस्या के निदान के लिए नगर पंचायत ने बुलडोजर चलाकर सड़क की पटरी का अतिक्रमण साफ करके सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराने जा रहा है।नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि इस मार्ग में पुराने अस्पताल से नेहा चौराहा तक हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग कराकर सुंदरीकरण कराया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य ने बताया कि बांकी मार्ग में इंटरलॉकिंग कराकर पाथवे बनाया जा रहा है। इसी वजह से सड़क के दोनों तरफ नालियों के बाहर का अतिक्रमण हटाया गया है । ताकि सुंदरीकरण में किसी तरह की व्यवधान न पैदा हो सके।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 