चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
एटा सांसद देवेश शाक्य ने किया जनसंवाद, राजाराम पाल बोले—जनता के मुद्दों की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएंगे
उपदेश टाइम्स कानपुर देहात
कानपुर देहात। अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के चिरौरा (रनिया) में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल के नेतृत्व में आयोजित PDA जन चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री देवेश शाक्य जी रहे। जन चौपाल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना लोकतंत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। PDA जन चौपाल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं तथा समाज के सभी वर्गों को सम्मान और समान अवसर मिलना आवश्यक है तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम आयोजक पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल ने कहा कि PDA जन चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं और समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और सम्मान के मुद्दों को जनता के बीच लगातार रखा जा रहा है।
राजाराम पाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच संवाद और संगठन को मजबूत करने का कार्य लगातार जारी रहेगा। गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनने, उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा ने कहा कि PDA जन चौपाल जनता से सीधे जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि 2027 को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा गांव-गांव जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, सम्मान और समान भागीदारी के मुद्दों को लेकर जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित किया जाएगा।
जन चौपाल में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, रनियां नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती विटान दिवाकर, पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप संखवार, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह पाल, शेखू खान, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष सरनाम सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह अभिषेक यादव(जेपी),गगन यादव एवं महेश कश्यप सहित सैकड़ों PDA साथी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उपस्थित लोगों ने जनचौपाल को जनता और संगठन के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम आयोजक राजाराम पाल ने सभी क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं PDA साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का विश्वास, सहभागिता और सहयोग ही जनसंवाद की सबसे बड़ी ताकत है।
चिरौरा की PDA जन चौपाल में सामाजिक न्याय, सम्मान, समान भागीदारी और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के साथ निरंतर संवाद जारी रखने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन और जनसंपर्क को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज 