प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से छात्राओं को कराया परिचित, सामाजिक परिवर्तन में जनकल्याणकारी योजनाओं की भूमिका पर विशेष व्याख्यान
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर। महिला महाविद्यालय, किदवई नगर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएँ एवं सामाजिक परिवर्तन” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके सामाजिक प्रभावों से परिचित कराना था।
मुख्य वक्ता डॉ. सबा यूनुस ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, उजाला योजना, जल जीवन मिशन, स्वनिधि योजना तथा डिजिटल इंडिया जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का संबंध सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, रोजगार, वित्तीय समावेशन, किसान कल्याण और सामाजिक समावेशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से है।
डॉ. सबा यूनुस ने छात्राओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा पात्र लाभार्थियों तक इनकी जानकारी पहुंचाने में अपनी सामाजिक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचने से सामाजिक जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिलता है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रतिभा श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए समकालीन सामाजिक नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीती द्विवेदी, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. रश्मि सिंह सहित छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे। अंत में समाजशास्त्र विभाग की ओर से अतिथि वक्ता, प्राचार्या एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कानपुर की छतों पर 172 मेगावाट की ‘सौर शक्ति’, प्रदेश में तीसरा स्थान
एल्विश यादव के कार्यक्रम में स्टेज सुरक्षा पर उठे सवाल, फैन ने खींची जैकेट
कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर रसीद गिरफ्तार
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया
बैंक ऑफ इंडिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित 