डीबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 1027 अभ्यर्थी चयनित, 35 कंपनियों ने 2493 अभ्यर्थियों में से किया चयन, 10 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के अंतर्गत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं डीबीएस डिग्री कॉलेज, गोविंद नगर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 35 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें उपस्थित 2493 अभ्यर्थियों में से 1027 को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर 10 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर शॉर्टलिस्ट एवं चयनित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, गोविंद नगर विधायक प्रतिनिधि डीके मैथानी, सीएसजेएमयू कानपुर के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा तथा डीबीएस कॉलेज की संरक्षिका मेघना श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने अतिथियों, नियोजकों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा की सार्थकता विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में है। मुख्य अतिथि रमेश अवस्थी ने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कानपुर को विकसित बनाने के लिए स्टार्टअप एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
डीके मैथानी ने प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई पूरी करने के साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन कार्यालय एवं कॉलेज प्रबंधन का समन्वय राष्ट्र, समाज और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।
सहायक निदेशक (सेवायोजन), कानपुर मंडल, उज्ज्वल कुमार सिंह ने रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र एप, विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों एवं आउटसोर्सिंग भर्ती सहित सेवायोजन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवायोजन कार्यालय ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के तहत युवाओं एवं परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की संरक्षिका मेघना श्रीवास्तव ने अतिथियों, नियोजकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

पीडीए चौपाल में बोले सपा सांसद देवेंद्र शाक्य, विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी प्राथमिकता सपा नेत्री रचना सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की पेंशन का मुद्दा उठाया
कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में संगठन की एकता और सदस्य हितों पर जोर, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, कैटरिंग व्यवसाय को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प
बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा 