चौथी उत्तर प्रदेश जीत कुने डो चैंपियनशिप में आगरा टीम ने हासिल किया द्वितीय स्थान
एस.एम.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
आगरा उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश जीत कुने डो एसोसिएशन के तत्वावधान में 3 एवं 4 अक्टूबर को आगरा में चौथी उत्तर प्रदेश जीत कुने डो स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में झांसी की टीम ने प्रथम, आगरा की टीम ने द्वितीय तथा फिरोजाबाद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आगरा जिले की एस.एम.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सुनारी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए विभिन्न वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगरा टीम को प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ऑल इंडिया अखिल भारतीय जीत कुने डो एसोसिएशन के महासचिव शंकर लाल गहरा, उत्तर प्रदेश जीत कुने डो एसोसिएशन के वर्किंग अध्यक्ष ओमप्रकाश, चेयरमैन आशा सिंह, सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष एवं महासचिव मुकेश मिश्रा, विष्णु, प्रवीण, राजा शर्मा, वरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।

हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक
Grow Strong Achievers Gymnastics Academy का शानदार प्रदर्शन
शशि और संध्या के दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ फाइनल में, कानपुर ब्लू को 7 विकेट से हराया
ऋषभ के शानदार खेल से केडीएमए बना विजेता, मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन
मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता कानपुर साउथ ने डायमंड क्लब को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह 