शशि और संध्या के दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ फाइनल में, कानपुर ब्लू को 7 विकेट से हराया
शशि बालान की 41 रनों की शानदार पारी, संध्या क्षेत्री बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
कानपुर, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चतुर्थ डॉ. गौर हरि सिंघानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता ‘स्पार्क कप’ के सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर ब्लू को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला जेकेसी, लोको स्टेडियम में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ब्लू की टीम 28.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। काव्या बनोदिया ने 39 और शिवानी सिंह ने 16 रन बनाए। लखनऊ की ओर से अंशु तिवारी ने 3 विकेट, जबकि तान्या सिंह और संध्या क्षेत्री ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।
71 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ ने 12.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शशि बालान ने नाबाद 41 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आयुषी श्रीवास्तव ने 16 रनों का योगदान दिया।
शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए संध्या क्षेत्री को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रदान किया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 जून को सुबह 7:30 बजे जेकेसी, लोको स्टेडियम में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ और कानपुर (रेड) के बीच खेला जाएगा।

ऋषभ के शानदार खेल से केडीएमए बना विजेता, मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन
मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता कानपुर साउथ ने डायमंड क्लब को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
महर्षि विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन
रिवर्स क्लब सेमीफाइनल में, विनर्स को 4 विकेट से हराया
राष्ट्रीय युवा दिवस पर अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
रॉवर्स क्लब ने फाइनल में आदर्श क्लब को हराकर जीती नवम पं. दिनेश मिश्र टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 