मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता कानपुर साउथ ने डायमंड क्लब को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कानपुर साउथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायमंड क्लब को 6 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड क्लब की टीम 31.3 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवांश यादव ने 33 रन, आदित्यराज तिवारी ने 27 रन, विभव कुशवाहा व आदर्श तिवारी ने 20-20 रन बनाए। कानपुर साउथ की ओर से शौर्यदीप और रौनक सिंह ने 3-3 विकेट झटके, जबकि आशीष पांडे ने 2 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर साउथ की टीम ने 27.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में पृथ्वीराज के 48 रन, हिमांशु सिंह के 45 रन और अमन भटोरिया के नाबाद 55 रन की अहम भूमिका रही। अमीतेश शुक्ला ने 23 रन बनाए, जबकि पंकज कुमार ने 31 रन पर एक विकेट लिया।
परिणाम : कानपुर साउथ 6 विकेट से विजयी।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 