एल्विश यादव के कार्यक्रम में स्टेज सुरक्षा पर उठे सवाल, फैन ने खींची जैकेट
धक्का-मुक्की में मंच पर मौजूद दोस्त नीचे गिरा, वायरल वीडियो के बाद आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर- स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में आयोजित यूट्यूबर एल्विश यादव के कार्यक्रम के दौरान स्टेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक द्वारा कथित तौर पर एल्विश यादव की जैकेट खींचने के बाद मंच पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान एल्विश यादव के साथ मंच पर मौजूद उनका एक मित्र प्रशंसक को पीछे हटाने के प्रयास में असंतुलित होकर स्टेज से नीचे गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंच से गिरते हुए व्यक्ति को देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी के बावजूद मंच के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दिए। हालांकि घटना को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की प्रतीक्षा है

प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से छात्राओं को कराया परिचित, सामाजिक परिवर्तन में जनकल्याणकारी योजनाओं की भूमिका पर विशेष व्याख्यान
कानपुर की छतों पर 172 मेगावाट की ‘सौर शक्ति’, प्रदेश में तीसरा स्थान
कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर रसीद गिरफ्तार
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया
बैंक ऑफ इंडिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित 