19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
कानपुर देहात। उपदेश टाइम्स
अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री *राजाराम पाल* के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक हरकतों के विरोध में 19 सामाजिक बहुजन संगठनों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
संगठनों ने मांग की कि अकबरपुर पुल के नीचे एवं मैथा तहसील के पास सार्वजनिक रूप से राजाराम पाल का पुतला बनाकर उस पर जूता-चप्पल मारने, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा पुतले को चौराहे पर घुमाने की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा अत्यंत आपत्तिजनक एवं अमर्यादित कृत्य कर बहुजन समाज के सर्वमान्य नेता का अपमान किया गया है। यह कृत्य न केवल सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला है, बल्कि संविधान और कानून का भी उल्लंघन है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजाराम पाल बहुजन समाज के सम्मान और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस तरह की घटना पूरे समाज का अपमान है। जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन व ज्ञापन में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय पाल महासभा, राष्ट्वादी स्वच्छकार परिषद, बाबा साहेब अम्बेडकर के परमादेश, अम्बेडकर बौद्ध दीक्षा मेला समिति, भारतीय दलित पैथर, चौहान एकता मंच, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय पासी समाज संघ, भारतीय गोंड समुदाय कल्याण समिति, प्रगतिशील खटिक समाज समिति, जय अखिल भारतीय उपेक्षित वर्ग महासंघ,अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा, लायर्स क्लब, पी डी ए एकता मंच, अधिवक्ता मंच, अखिल भारतीय यादव महासभा, आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी )अपनी जनता पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी इत्यादि संगठन शामिल रहे!
इस दौरान 19 सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज
लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन में होगा भव्य श्रद्धांजलि समारोह 