समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक शनिवार को जिला पार्टी कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिठूर मुनीन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए बूथ संभाजन पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई। साथ ही सभी ब्लॉकों में PDA सम्मेलन आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राम मंदिर चंदा प्रकरण के संबंध में अभी तक पूर्ण तथ्य सामने न आने पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया गया।बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए गए सफल आंदोलन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई। साथ ही आगामी 5 अगस्त को समाजवादी चिंतक स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित होने वाले विशाल ब्राह्मण सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पार्टी कार्यालय, घाटमपुर एवं बिल्हौर में भी जनेश्वर मिश्र की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक का संचालन जिला महासचिव जितेन्द्र कटियार ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए महाराजपुर शहरी विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने जिला पार्टी कार्यालय प्रभारी हरि प्रसाद कुशवाहा तथा जिला पार्टी कार्यालय मंत्री राजू अवस्थी को शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।बैठक को जिला उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव,मगन सिंह भदौरिया,किशन लाल गौतम, महिला सभा की जिला अध्यक्ष अर्चना रावल, पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल,रचना सिंह गौतम,सोमेंद्र शर्मा (एडवोकेट),विनय कोरी,चन्दी,अनिल सोनकर वारसी,अनिल सोनकर,राजू वर्मा, सोमवती शंखवार, सुजीत सिंह ,कल्पना द्विवेदी, मीना शंख्यवार,चंडी पासी,परमेश्वर दयाल कनोजिया,राजीव सैनी,नसीम रजा (प्रवक्ता) सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
बैठक के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया!

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव 