सुबह जनता दर्शन में शिकायत, शाम तक चकरोड से हटा अतिक्रमण,डीएम के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंची राजस्व-पुलिस टीम, सीमांकन कर आवागमन कराया सुचारु
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
ग्राम धरछुआ में चकरोड पर अतिक्रमण से बाधित आवागमन की शिकायत शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंची तो शाम तक उसका समाधान हो गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में चकरोड का सीमांकन कर अतिक्रमण हटवाया और आवागमन सुचारु करा दिया।
ग्राम धरछुआ निवासी गोरेलाल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शिकायत की कि गाटा संख्या 607 में स्थित चकरोड पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त रास्ते से आसपास के गांवों के लोगों और पावर प्लांट के कर्मचारियों का आवागमन होता है। चकरोड बाधित होने से उन्हें अपने खेत तक पहुंचने और कृषि कार्य में भी परेशानी हो रही थी।
जिलाधिकारी ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व अभिलेखों की जांच में गाटा संख्या 607 चकरोड के रूप में दर्ज पाया गया। टीम ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में चकरोड का सीमांकन किया और अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित कर कब्जामुक्त करा दिया।
एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि सीमांकन के बाद चकरोड को अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया है और वर्तमान में आवागमन पूरी तरह सुचारु है। दोनों पक्षों को भविष्य में चकरोड पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं करने तथा आवागमन में व्यवधान उत्पन्न नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पक्ष कार्रवाई से संतुष्ट हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 