आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट तथा डीपीओ को सौपा यह धरना जिला अध्यक्ष किरण मिश्रा तथा आंगनवाड़ी सहायिका संगठनके सभी पदाधिकारी द्वारा के नेतृत्व में किया गया बड़ी संख्या में चारों ब्लॉकों की आंगनवाड़ी धरना में मौजूद रही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर अपनी लिखित मांगों को बताया गया जिसमें पूर्ण कालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा ,महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी वित्तीय सुविधा सेवा ,निवृत्ति की आयु 65 वर्ष पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन कार्य के लिए 5G मोबाइल की मांगों की उन्होंने बताया कि बीएलओ सहित अन्य विभागों की अतिरिक्त कार्य थोपने पर रोक लगाने और एजुकेटर भारती को बंद करने राशन वितरण करने में Frs करने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है इसलिए अनुरोध करना चाहती हूं कि हम आंगनबाड़ी बहनों को अंगूठा लगाकर राशन वितरण करने की E ,POS मशीन दे जिससे लाभार्थी को लाभ मिल सके जिला अध्यक्ष किरण मिश्रा मोहम्मदाबाद , जिला महामंत्री इंदिरा देवी शिम्पी देवी राजेपुर कमालगंज ब्लॉक अध्यक्ष हेमा ,हिमांशु यादव जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मदाबाद, पूनम मिश्रा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बढ़पुर ,भारती सिंह जिला सदस्य बढ़पुर,अनीता कठेरिया जिला सहायक संगठन मंत्री बढ़पुर, , किरन राजपूत जिला कोषाध्यक्ष राधा राठौर प्रचार मंत्री के द्वारा बताया कि उनकी मांगे अगर पूरी नहीं हुई तो मार्च में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ में एक बड़ा धरना का प्रदर्शन किया जाएगा

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की धूमधाम से मनाई गई जयंती 