अनवरगंज पुलिस ने लगभग 1 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अनवरगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर अनवरगंज पुलिस टीम ने छापे मारी की इस दौरान मो. आरिफ उर्फ सिंहानिया को धर दबोचा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 530 ग्राम चरस बरामद हुई अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरिफ यह खेप कहाँ से लाया था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी गिरफ्तार अभियुक्त मो. आरिफ उर्फ सिंहानिया मूल रूप से कानपुर के बाबूपुरवा इलाके का रहने वाला है पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरिफ एक शातिर किस्म का अपराधी हैं उस पर शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था, लेकिन अपनी चालाकी से गिरफ्तारी से बच रहा था अनवरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है इस सफलता से नशीले पदार्थों के काले कारोबार में लगे नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है उच्चाधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 