जिलाधिकारी समेत कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, सायरन की गूंज के साथ 2 मिनट का मौन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को जनपद में ‘शहीद दिवस’ पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व अन्य क्रांतिकारियों को नमन किया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 10:59 बजे सिविल डिफेंस द्वारा सायरन बजाकर मौन धारण करने का संकेत दिया गया सायरन की आवाज गूँजते ही कलेक्ट्रेट परिसर में जहाँ जो खड़ा था, वहीं ठहर गया इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे से 11:02 बजे तक दो मिनट का पूर्ण मौन धारण किया गया इस दौरान पूरा परिसर वीर शहीदों के सम्मान में पूरी तरह शांत रहा जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ खड़े होकर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की मौन समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन हमें उन महान बलिदानियों की याद दिलाता है जिनकी बदौलत हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया श्रद्धांजलि सभा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले समस्त शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से देश के नायकों को याद किया।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 