आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद में आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी को अपनी लंबित मांगों एवं न्यायोचित मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौपा उस ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायकों द्वारा लिखित रूप से बताया गया कि कई दशकों से महिला एवं बाल विकास की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं जिसमें पोषण, स्वास्थ्य ,शिक्षा, टीकाकरण, मातृ शिशु देखभाल सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं को सफल क्रियान्वयन करती चली आ रही हैं इसके बाद भी आज भी आंगनबाड़ी कर्मचारी को न तो पूर्ण कालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है और न ही उन्हें वैधानिक सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी निम्नलिखित मांगों में से संबंधित ज्ञापन सरकार को अनगिनत बार पूर्व में दिया जा चुका है किंतु आज तक कोई ठोस एवं सकारात्मक सरकार द्वारा निर्णय नहीं लिया गया दिनांक 9.1.2026 व 18 ,1 2026 को आगामी आंदोलन की पूर्ण सूचना प्रशासन को दी जा चुकी है किंतु सरकार किसी तरह से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं की गई है आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा संबंधित संगठनों की ओर से प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं
1) आंगनबाड़ी एवं मुख्य सेविका पद पर एक सहायिका पद पर योग्यता के आधार पर नियमित एवं समयबद्ध पदोन्नति शासन आदेशों के अनुसार दी जाए आयु सीमा की बाध्यता समाप्त की जाए
२) पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन कार्य एवं समस्त ऑनलाइन कार्य पूर्णता बंद किए जाएं
३)₹1500 प्रोत्साहन राशि पी० एल ०आई के भुगतान में व्याप्त भारी अव्य भाषी को देखते हुए नियमित मानदेय सम्मिलित किया जाए जिससे प्रदेश की आंगनबाड़ी कर्मचारी को इनका लाभ मिल सके
४) किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया बाजार भाव के अनुसार स्वामी के खाते में भुगतान किया जाए निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग पूर्णता बंद की जाए
५) आंगनबाड़ी कर्मचारी पर बीएलओ सहित अन्य विभागों के कार्य जबरन न कराए जाएं एजुकेटर भारती बंद की जाए तथा विभागीय निरीक्षण सुपरविजन की व्यवस्था को निष्पक्ष बनाया जाए
६) आंगनबाड़ी संघों के साथ उनकी समस्याओं के समाधान योजनाओं से प्रभावित नियमित सरकारी बैठक सुनिश्चित की जाएं
७) प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों द्वारा लिखित और मौखिक आदेश के भय दिखाकर राजनीतिक कार्य समारोहों में भीड़ हेतु उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए और आदि मांगे थी
आंगनबाड़ी कर्मचारी सहायिका संगठन द्वारा अवगत कराया गया की 7 मार्च तक हमारी मांगों पर ठोस कदम न उठाया गया तो 8 मार्च को हम सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहने लखनऊ के लिए कूच करेंगे आंगनबाड़ी मोर्चा संबंधित संगठन तथा सैकड़ो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस जिले के धरने में तथा ज्ञापन देने में मौजूद रही

आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा फतेहउल्लापुर प्राइमरी पाठशाला में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, किया गया ध्वजारोहण
जुलूस में मातमी रस्में अदा की, युवाओं ने दिखाऐ करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार 