पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद : जिला में कोतवाली कायमगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में असलहे, कारतूस व उपकरण के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में किया.
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कलाखेल में दबिश दी गई. उनका दावा है कि कार्रवाई के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों में तारीक खान, मुख्तयार खान और असद शामिल हैं. तीनों आरोपी मोहल्ला कलाखेल, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ के निवासी हैं उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक अवैध राइफल 315 बोर, एक अवैध बंदूक 12 बोर, एक अवैध पिस्टल 32 बोर, तीन अवैध तमंचे 315 बोर, चार अवैध तमंचा 12 बोर, 70 दोबारा भरे हुए अवैध कारतूस 12 बोर, 20 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 17 दोबारा भरे हुए अवैध कारतूस 315 बोर और चार जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं. बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली कायमगंज पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने जुर्म की माफी मांगी है. इनके विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की धूमधाम से मनाई गई जयंती