नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, सराय अकिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 72 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह व उनकी पुलिस टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से न केवल पीड़िता को न्याय की दिशा में राहत मिली है, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश भी गया है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 जनवरी 2026 को थाना सराय अकिल पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी ने बहला-फुसलाकर अमरूद खिलाने के बहाने अपनी जनरल स्टोर की दुकान में ले जाकर उसके साथ घिनौना कृत्य किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सराय अकिल पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 25 जनवरी 2026 को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू उर्फ रजीडीन पुत्र स्व. मोहीब उद्दीन उर्फ रिब्बू, निवासी ग्राम घोषिया, थाना सराय अकिल, जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 48 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 14/26, धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पोक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
राम नरेश त्यागी उपदेश टाईम्स न्यूज ब्यूरो चीफ़ कौशांबी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता से दिया अनुशासन का संदेश
चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया
उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एएसपी राजेश कुमार सिंह की पैनी नजर
कौशाम्बी ,का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा
कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें 