कौशाम्बी ,का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा
कौशाम्बी अध्यक्ष, राज्य ललित कला एकादमी डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ.प्र. केवल देश को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को धर्म व संस्कृति दिया है। भगवान राम व कृष्ण इसी धरती पर हुए। भगवान बुद्ध ने मोक्ष की यात्रा की और अपना परिनिर्वाण भी इसी धरती पर किया। अनेक जैन मुनियों ने यहॉ पर जन्म लिया है। पूरे विश्व को उ.प्र. ने वेद दिया है, रामायण दिया है, रामचरित मानस दिया है। कबीर, तुलसी, रैदास इस धरती पर हुए। प्रथम क्रान्तिकारी मंगल पाण्डेय व मणिकर्णिका अर्थात रानी लक्ष्मीबाई इसी प्रदेश की थी।
अध्यक्ष ने कहा कि यहीं पर सप्त ऋषियों ने अपना निवास बनाया। यह प्रदेश अनेक संतों एंव विद्धानों की धरती है। मुख्यमंत्री ने उ.प्र. दिवस मनाने का निर्णय लिया, अब हर वर्ष 24 जनवरी को उ.प्र. दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक जनपद-एक व्यंजन के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा। उन्हांने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी के जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के फलस्वरूप उ.प्र. निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उ.प्र. पूरे विश्व को अपने ज्ञान व विज्ञान से आलोकित करेंगा।
अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को उ.प्र. दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उ.प्र. धर्म, संस्कृति, परम्परा व विरासत का प्रदेश है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया गया है तथा उ.प्र. को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन माना गया है। उन्होंने कहा कि हम लोग यह संकल्प लेकर जाएं कि उ.प्र. को विकसित बनाने में, जनपद कौशाम्बी को विकास का इंजन बनाना है। कौशाम्बी को भी अग्रणी जिला बनाने में अपना योगदान करेंगे।
निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए उ.प्र. दिवस की हार्दिक शुभकॉमनाएं देते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी ने उ.प्र. दिवस मनाने का निर्णय लिया था। प्रतिवर्ष उ.प्र. दिवस मनाया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से देश व प्रदेश का निरन्तर विकास हो रहा है तथा समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों एवं विद्यालयों के बच्चां ने पं्रशसनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता से दिया अनुशासन का संदेश
चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया
उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एएसपी राजेश कुमार सिंह की पैनी नजर
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, सराय अकिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 72 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें 