विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंद नगर विधानसभा में मतदाता पंजीकरण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, विधायक ने गोविंद नगर विधानसभा में मतदाता पंजीकरण को लेकर उठाए सवाल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने जिलाधिकारी, कानपुर नगर को एक पत्र सौंपा पत्र के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ को सीमित संख्या में पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को केवल ऑनलाइन आवेदन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि तकनीकी जानकारी के अभाव में अनेक योग्य मतदाता ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं उन्होंने इस स्थिति को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर बताया विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जिलाधिकारी से मांग की कि गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और निर्बाध बनाने के लिए तत्काल प्रशासनिक कदम उठाए जाएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समय रहते की गई कार्यवाही से जनता का लोकतंत्र और प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा पत्र की प्रतिलिपि सांसद कानपुर लोकसभा रमेश अवस्थी को भी संज्ञान हेतु प्रेषित की गई है मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक शुक्ला, अजय शुक्ला, मोहित, बाबू त्रिपाठी, अरुण शर्मा, दिलीप गुप्ता, सुलेखा सिंह, नीतू सिंह, रोशनी वर्मा, दीप्ति मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 