तहसील परिसर में काम करने आए बुजुर्ग की बिगड़ी तबियत, मौत लोगों ने एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। तहसील संबंधी कार्य से तहसील परिसर आए एक वृद्ध को अचानक तबियत बिगड़ गई। वृद्ध को जमीन पर गिर पड़ा जिससें वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाकर उसे सीएचसी पहुंच वाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के मालवीय नगर निवासी वृद्ध बाबूराम अहिरवार (68) अपने छोटे भाई बालकदास के साथ सोमवार की दोपहर तहसील संबंधी किसी कार्य से तहसील परिसर में गए हुए थे। एक दुकान के बाहर खड़े होकर कागजातों की फोटो कॉपी करा रहे थे तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिससें वह जमीन पर गिर पड़े। वृद्ध की जमीन पर पड़ा देख कर वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना देकर बुलाया और उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के नाम करीब 4 बीघा जमीन है और उसके 2 विवाहित बेटे व एक बेटी है। वृद्ध की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 