जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें
कौशांबी,जनपद कौशाम्बी के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील मंझनपुर में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 22 शिकायतें प्राप्त
हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
राम नरेश त्यागी ब्यूरो चीफ कौशांबी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता से दिया अनुशासन का संदेश
चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया
उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एएसपी राजेश कुमार सिंह की पैनी नजर
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, सराय अकिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 72 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
कौशाम्बी ,का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा
कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान 