जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने माघ मेला–2026 के दृष्टिगत होल्डिंग एरिया बनाए जाने के लिए विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कौशांबी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने माघ मेला–2026 के दृष्टिगत होल्डिंग एरिया बनाए जाने के लिए बाबू सिंह इंटर कॉलेज सयारा, एम.वी.आर. डिग्री कॉलेज कसिया, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट कोखराज, मेला बाग मैदान, चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान कोईलहा एवं मखऊपुर मोड़ के पास खाली मैदान का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि माघ मेला–2026 में भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत वाहनों की होल्डिंग एरिया बनाए जाने के लिए होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित कर लिया जाय। श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए आवश्यक व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अलाव व कम्बल आदि व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाय। वाहनों के सुगमतापूर्वक आवागमन के दृष्टिगत यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। आवश्यकतानुसार साइनेज एवं बैरिकेडिंग समय से करा लिया जाय।
उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
राम नरेश त्यागी ब्यूरो चीफ कौशांबी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता से दिया अनुशासन का संदेश
चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया
उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एएसपी राजेश कुमार सिंह की पैनी नजर
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, सराय अकिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 72 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
कौशाम्बी ,का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा
कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान 