लापता बालक की हत्या, शव आलू के खेत में मिला
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद जहानगंज बीते लगभग 5 दिन पूर्व लापता हुए बालक का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई थी, रविवार को उसका शव आलू खेत में पड़ा मिला, उसकी हत्या कर शव को फेंका गया मृतक बालक का कोट घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर दूसरे खेत में पाया गया, मौके और पहुंची पुलिस अब पड़ताल में जुटी है जानकारी के अनुसार
थाना जहानगंज के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने अपने पुत्र 10 वर्षीय आशुतोष की गुमशुदगी की तहरीर थाना जहानगंज में दी। पुलिस नें मुकदमा शुरू की| परिजनों के अनुसार बीते बुधवार 10 नवंबर शाम लगभग 5:30 बजे आशुतोष घर से बिना बताए बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसकी कोई खबर न मिलने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर खेतों, रास्तों, नजदीकी गांवों और संभावित स्थानों पर खोज की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। बीते दिन सीसी टीवी भीं पुलिस नें खंगाले रविवार कों थाना जहान गंज के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी रामस्वार्थ के खेत में गांव के कोटेदार पवन राजपूत पानी लगाने गये तो एक बालक का कोट पड़ा देखा, जिस पर पवन नें लापता बालक आशुतोष के चाचा आदेश कों सूचना दी, सूचना पर लापता आशुतोष के परिजन पंहुचे और कोट की पहचान आशुतोष के कोट के रूप में की, जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी, खोजबीन में आशुतोष का शव भरता पुर झंसी मार्ग पर रंजीत शाक्य के आलू के खेत में पड़ा मिला| मृतक की माँ का रो- रों कर बुरा हाल हो गया, | मृतक की हत्या कर शव फेंका गया| थाना प्रभारी राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये | पुलिस नें जाँच शुरू की| घटना से लोगों में आक्रोश है|पुलिस खोजबीन में लगी है!

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 