संविधान दिवस पर कानपुर मण्डलायुक्त ने दिलाई शपथ
कानपुर आज संविधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन द्वारा मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्तागण को संविधान प्रदत्त दायित्वों और मूल कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मण्डलायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का मार्ग भी दिखाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्यों का निष्पादन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ करें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन रेनू सिंह, अपर आयुक्त न्यायिक पूनम निगम सहित मण्डलीय कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उपस्थित अधिवक्तागण सम्मिलित हुए। अधिकारियों ने संविधान की भावना को अपने कार्यव्यवहार में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 