संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
कानपुर नगर संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित कर्मचारियों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की मूल भावना के अनुरूप कलेक्ट्रेट में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भेदभाव रहित सहायता करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आम नागरिकों को उचित न्याय और राहत समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराना शासन की मंशा है, जिसका कड़ाई से अनुपालन प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को सुनिश्चित करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को तेजी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए, जिससे जनसामान्य को अधिकतम सुविधा प्राप्त हो सके।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 