बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री पूजा राणा
देहरादून की रहने वाली डांसर और मॉडल पूजा राणा बहुत जल्द ही बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही हैं। पिछले कई वर्षों से वह दुबई में रह रही थीं, जहां उन्होंने बतौर मॉडल काम किया और कई रैम्प वॉक, ब्यूटी पेजेंट शो और इवेंट्स में हिस्सा लिया। अब तक वह 25 से अधिक फैशन शो कर चुकी हैं। डांसर पूजा राणा की दो दक्षिण भारतीय फिल्में आगामी वर्ष तक रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें उनके शानदार आइटम डांस सॉन्ग्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। इससे पहले वह हिंदी और पहाड़ी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं और अपने लाजवाब एक्सप्रेशन व डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। उनकी प्रेरणा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अपना आदर्श मानने वाली पूजा राणा को निर्देशक संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्मों का अंदाज़ बेहद पसंद है। पूजा का सपना है कि एक दिन वह भंसाली जैसे बड़े निर्देशक के साथ काम करें। महज 25 साल की उम्र में, पूजा राणा ने यह साबित कर दिया है कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। आत्मविश्वास से भरी, चुलबुली और बिंदास पूजा का कहना है – “अपने काम पर फोकस करें, मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें। आपका काम ऐसा हो कि आपके परिवार और समाज को आप पर गर्व हो। धैर्य रखें, सफलता ज़रूर मिलेगी।”
पूजा का सपना हमेशा से अभिनेत्री बनने का रहा है, और इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मायानगरी मुंबई का रुख किया है। वह चाहती हैं कि एक दिन वह मुख्य अभिनेत्री के रूप में पर्दे पर अपनी पहचान बनाएँ। इसके लिए वह निरंतर मेहनत कर रही हैं और अपने अभिनय कौशल को निखारने में जुटी हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़, पहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल 