चर्चाओं के बीच : अदाकारा हेमा सैनी
अदाकारा हेमा सैनी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘खेल पासपोर्ट का’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। निर्माता/ निर्देशक अर्जुन राज की इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता हेरंब त्रिवेदी की प्रेग्नेंट पत्नी के किरदर को जीवंत किया है। हेमा सैनी इससे पहले कई हिंदी, हिमाचली और पंजाबी म्यूज़िक वीडियो सांग्स में नजर आ चुकी हैं। उनका पंजाबी सांग ‘बलिए’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। हेमा सैनी को क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज़ का जॉनर पसंद है। अभिनय के साथ-साथ वह समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें सादगी से भरे किरदार करना पसंद है, लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर वह पर्दे पर हर किरदार को जीवंत करना चाहती हैं। हेमा सैनी खुद को सुपरस्टार सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक बताती हैं। वह कहती हैं कि लगभग दस साल पहले जब उन्होंने पहली बार सलमान खान को देखा, तभी से वह उनकी मुरीद हो गईं और बॉलीवुड में तकदीर आजमाने की प्रेरणा भी उन्हें सलमान से ही मिली। हेमा का सपना है कि वह सलमान खान के साथ ऑनस्क्रीन काम करें। उनका कहना है कि सलमान खान की फिल्मों ‘लव’ और ‘जीत’ में अभिनेत्री रेवती और करिश्मा कपूर के किरदारों को वह दोबारा निभाना चाहेंगी, बस हीरो सलमान खान ही हों। वह बिग बॉस का हर सीजन सिर्फ सलमान खान की वजह से देखती हैं। फिलवक़्त हेमा सैनी अपने नए प्रोजेक्ट्स और फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं। आत्मविश्वास, सादगी और मेहनत से भरपूर हेमा सैनी अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़, पहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल 