महिला महाविद्यालय में नवरात्रि उत्सव पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग में दिनांक 27 सितम्बर 2025 को “नवरात्रि उत्सव” संगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर दीपाली श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग की छात्राओं ने गणपति वंदना से की। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा माँ जगदम्बा की स्तुति गाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की गयी । इसके पश्चात विविध भजनों एवं माता के गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा उपस्थित जनों ने भरपूर आनंद लिया।
सभी शिक्षिकाएँ प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए झूम उठीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी ने छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन संगीत विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुमन लता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर दीपाली श्रीवास्तव, डॉ. सुमन लता, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव एवं श्री मनोज कुमार सहित विभाग के समस्त सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ताएँ प्रोफेसर प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रोफेसर ममता दीक्षित, प्रोफेसर संगीता सितानी, प्रोफेसर मनीषा शुक्ला एवं प्रोफेसर दीपाली निगम, डॉ. सबा यूनुस एवं ममता मिश्रा सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 